Ad Code

Responsive Advertisement

तरैया में सर्पदंश से वृद्ध की मौत


 News24Bihar:

तरैया, सारण। थाना क्षेत्र के नंदनपुर महुली (नदी पर) गांव में शुक्रवार की रात्रि में विषैले सर्प के डसने से एक 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। मृतक उक्त गांव निवासी सरयुग सिंह बताए जाते हैं। जानकारी के अनुसार सरयुग सिंह शुक्रवार की संध्या अपने कमरे में रखे बक्सा के बगल में झोले से खैनी निकाल रहे थे। इसी बीच एक विषैले सर्प ने उन्हें डंस लिया। आनन-फानन में परिजन उन्हें अस्पताल ले गए जहां उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि सर्प इतना विषैला था कि आधा घंटा भी समय नहीं मिल पाया और उनकी मौत हो गई। हालांकि ग्रामीणों ने उस सांप को भी मार दिया और मृतक के शव के साथ सांप को भी शनिवार को प्रवाह कर दिया। सर्प दंश से मृतक वृद्ध की पत्नी फूलमती देवी, पुत्र अनिल कुमार सिंह व धीरज सिंह समेत परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही डुमरी छपिया गांव स्थित नयका टोला में शनिवार की दोपहर में दरवाजे के बाहर खेल रही एक बच्ची को सर्प ने डंस लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतिका उक्त गांव निवासी भोला राय के 6 वर्षीय पुत्री आशिका कुमारी बताई जाती है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया।


Post a Comment

0 Comments