Ad Code

Responsive Advertisement

चार बच्‍चों के पिता संग हुआ इश्‍क कि, नवविवाहिता भूल गई सारे बंधन, चार बच्‍चों के पिता संग फरार !

 

बनियापुर(सारण), संवाद सूत्र। बनियापुर थाना क्षेत्र में कुछ ऐसा  हुआ की यहां की एक नवविवाहिता प्रेमी संग फरार हो गई। हद तो यह कि उसका प्रेमी चार बच्‍चों का पिता है।  इस बाबत नवविवाहिता की सास ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें गांव के देवेंद्र राउत व अपने पड़ोसी राजू दास को नामजद किया है। पुलिस ने राजू दास को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद खुलासा हुआ कि मामला प्रेम प्रसंग का है। 

बताया जाता है कि नवविवाहिता का प्रेम संबंध गांव के देवेंद्र राउत से हुआ। उनका संपर्क शादी के बाद हुआ। देखते ही देखते देवेंद्र के साथ युवती का प्रेम संबंध प्रगाढ़ होने लगा। इसके बाद मोबाइल पर दोनों में बातें होने लगी। इधर नई-नई शादी से खुश युवती का पति इन बातों से अंजान था। हालांकि परिवार के लोगों को भनक मिल गई थी।पुलिस गिरफ्त में आए गांव के युवक राजू दास ने पुलिस को बताया कि अपहरण का आरोप झूठा है। दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते थे। तीन दिन पूर्व ही दोनों ने शादी का निर्णय लिया। इसके बाद आपसी सहमति से दोनों फरार हुए हैं। 
प्राथमिकी के आलोक में पुलिस उन्‍हें बरामद करने का प्रयास कर रही है।  इधर दोनों के फरार होने को लेकर गांव में माहौल गर्म है। देवेंद्र के परिवार के लोग सकते में हैं। इधर भागने वाली दुल्‍हन का पति भी हैरान है। 

Post a Comment

0 Comments