News24Bihar:
तरैया, सारण। तरैया मुखिया संघ के अध्यक्ष सह जदयू पंचायती राज प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील सिंह को गोपालगंज जिला का जिला प्रभारी बनाया गया है। जदयू पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राधाचरण साह ने सोमवार को तरैया मुखिया संघ के अध्यक्ष सुशील सिंह को जिम्मेदारी सौंपी है। सुशील सिंह ने कहा कि गोपालगंज जिले में पंचायत स्तर पर जदयू के संगठन को मजबूत करना तथा पार्टी के प्रति सच्ची निष्ठा एवं वफादारी के साथ काम करना मेरी प्रथम प्राथमिकता होगी। पार्टी ने मुझे पूर्व में जदयू पंचायती राज प्रदेश उपाध्यक्ष की भी जिम्मेदारी सौंपी है जिस पर मैं पार्टी के विकास हित में कार्य कर रहा हूं। माधोपुर पंचायत के मुखिया सह तरैया मुखिया संघ के अध्यक्ष व जदयू पंचायति राज के प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील सिंह को गोपालगंज के पंचायत जिला प्रभारी बनाए जाने पर समर्थकों में खुशी की लहर है। सुदीश राय, चैनपुर मुखिया प्रतिनिधि अनिल यादव, पोखरेड़ा मुखिया प्रतिनिधि ब्रजकिशोर शर्मा, चंचलिया मुखिया प्रतिनिधि कृष्ण कुमार गुप्ता, नारायणपुर मुखिया तारकेश्वर आया, सरेया रत्नाकर मुखिया संजीव सिंह, मनी सिंह, अखिलेश सिंह, मिथिलेश सिंह, राजेश राम व अन्य ने श्री सिंह को बधाई दी है।

0 Comments