Ad Code

Responsive Advertisement

गंडार के युवक की सड़क दुर्घटना में लुधियाना में मौत, घर में मचा कोहराम

 


News24 Bihar:

तरैया, सारण। थाना क्षेत्र के गंडार गांव निवासी परमेश्वर राय के 18 वर्षीय पौत्र गजेंद्र कुमार का सड़क दुर्घटना में लुधियाना में मौत हो गई। वह अपने पिता नंदजी राय व माता ज्ञानती देवी के साथ लुधियाना के छोटी मुंडिया में रह कर बीसीए की पढ़ाई कर रहा था। 18 वर्षीय गजेंद्र कुमार किसी काम से बाहर निकला ही था कि बड़ी मुंडिया लुधियाना के व्यस्तम सड़क पर वह दुर्घटना का शिकार हो गया और उसकी मृत्यु हो गई। उसकी मृत्यु की खबर सुन बड़ी बहन रिंकू कुमारी, छोटी बहन पिंकी कुमारी, बड़ा भाई अमरेंद्र कुमार, पिता नंदजी राय, माता ज्ञानति देवी, दादा परमेश्वर राय, चाचा संजीत राय का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। पिता लुधियाना में काम करते थे और वहीं पर अपने माता-पिता के साथ रह कर गजेंद्र बीसीए की तैयारी कर रहा था। उसके परिजनों को क्या पता था की आज गजेंद्र के जीवन का अंतिम दिन है। गजेंद्र खाना वगैरह खाकर घर से जैसे ही बाहर निकला था कि सड़क दुर्घटना में वह काल के गाल में समा गया। सूचना पाकर पैतृक गांव गंडार में आसपास के सैकड़ों लोग उसके घर पर इकट्ठा हो गए और शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दिए। वहीं कुछ परिजन तत्काल लुधियाना के लिए भी निकल गए।

Post a Comment

0 Comments