Ad Code

Responsive Advertisement

जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति के बैठक का हुआ आयोजन

 

● पदाधिकारियों की उपस्थिति बायोमैट्रिक मशीन से दर्ज हो -

News24Bihar:

सारण, छपरा 16 अगस्त: जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक माननीय सांसद छपरा राजीव प्रताप रुडी की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आहूत की गयी। बैठक के पूर्व जिलाधिकारी सारण डॉ निलेश  रामचन्द्र देवरे ने पुष्पगुच्छ देकर माननीय सांसद का स्वागत किया।

              बैठक में महाराजगंज के माननीय सांसद जर्नादन सिंह सिग्रीवाल के साथ विधान सभा सदस्य माननीय विधायकगण, रामानुज प्रसाद, छोटेलाल राय, जनक सिंह, श्रीकांत यादव, कृष्ण कुमार उर्फ मन्टू सिंह, जितेन्द्र कुमार राय, डॉ सीएन गुप्ता, सत्येंद्र यादव एवं विधान परिषद् सदस्य माननीय केदार नाथ पाण्डेय, जिला परिषद् अध्यक्षा मीना अरुण, महापौर छपरा नगर निगम, सुनीता देवी, प्रमुखगणों के साथ सभी विभागों के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

            बैठक में सर्वप्रथम कृषि फीडर लाईन के बारे में जानकारी देते हुए कार्यपालक अभियंता विधुत ने बताया कि जिले में कुल 54 कृषि फीडर लाइन प्रस्तावित है जिनमें 52 पूर्ण हो चुका है। 02 फीडर सोनपुर में रेलवे क्रासिग की वजह से अपूर्ण है। कृषि फीडर लाइन में बिजली का दर सब्सिडी के बाद प्रति यूनिट 2 रुपया 65 पैसा निर्धारित है। जिसे कृषकों के मोटर पम्प चलाने हेतु उपलब्ध कराया गया है। अब तक सारण में कुल 7500 कनेक्शन उपलब्ध कराय जा चुका है। अध्यक्ष महोदय के द्वारा प्रखंडवार कनेक्शन की विवरणी उपलब्ध कराने का निदेश  दिया गया।

     जिला पशुपालन पदाधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 43 पशु चिकित्सक है। पशुओं के इलाज, बंध्याकरण, टीकाकरण की स्थिति का प्रखंडवार विस्तृत व्योरा देने का आदेश अध्यक्ष महोदय के द्वारा दिया गया। पशुपालन विभाग द्वारा विगत तीन वर्षो की उपलब्धि भी देेने का निदेश दिया  गया।

        नाबार्ड एवं जीविका के सभी योजनाओं की जानकारी माननीय विधायकगणों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। पौधारोपण के संबंध में  प्रभारी जिला वन पदाधिकारी से जिले में कुल नर्सरी की जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया। अध्यक्ष महोदय के द्वारा अवैध रुप से वृक्षों की कटाई को रोकने  हेतु पुलिस अधीक्षक सारण को अभियान चलाकर दोषियों पर प्राथमिकी दर्ज कराने का निदेश  दिया गया।

   जल-जीवन-हरियाली कार्यक्रम के अंतर्गत नये जल स्रोतों के निर्माण अंतर्गत पाँच कुँआ की अनुशंसा माननीय विधायकगण से प्राप्त कर बनाने का निदेश  दिया गया। आवश्यकतानुसार  माननीय विधायकगण अपने कोष से इसके लिए राशि  भी जारी करेेंगे। आई.सी.डी.एस के समीक्षा के क्रम में ऑगनबाड़ी सेविका सहायिका के चयन में अनियमितता का मुद्दा सभी माननीय विधायकगणों के द्वारा उठाया गया। इसपर माननीय अध्यक्ष महोदय ने स्वयं की अध्यक्षता में जाँच टीम गठित करने की घोषणा की। चिकित्सा केन्द्रों में चिकित्सकों की गैरहाजिरी का मुद्दा उठने पर अध्यक्ष महोदय द्वारा स्वयं के कोष से बायोमैट्रिक पद्धति से उपस्थिति दर्ज करने हेतु मषीन खरीदने की घोषणा करते हुए कहा कि प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति इसके जरिए दर्ज की जाएगी। जिससे केन्द्रीकृत रुप से जिला में हिसाब-किताब रखा जाएगा।

             प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत प्रत्येक प्रखंड के तीन-तीन पंचायतों में योजना की जाँच जिला स्तरीय टीम के द्वारा कर प्रतिवेदन सौपने का निदेष दिया गया। जिला वन पदाधिकारी को जिलेे के प्रत्येक विद्यालय में पौधारोपण हेतु वृहद योजना मनरेगा के तहत् बनाने का निदेश  अध्यक्ष महोदय के द्वारा दिया गया। अध्यक्ष महोदय के द्वारा बताया गया कि समयाभाव के कारण दिशा  की बैठक कल 17 अगस्त को भी जारी रहेगी।

                                                                        साभार:- जिला सूचना व जन-सम्पर्क पदाधिकारी छपरा,सारण।


 Subscribe Our YouTube Channel

अन्य खबरे:

सारण इंजीनियरिंग की जमीन मामले को लेकर दर्ज हुई प्राथमिकी

बच्चों को फूल, पेंसिल, कलम देकर किया स्वागत

प्रखंड में पुरे शान से लहराया राष्ट्रीय तिरंगा, दिखा उत्साह

75वें स्वतंत्रता दिवस पर मढ़ौरा बीडीओ ने कबूतर उड़ाकर दिया अमन का संदेश

खुले स्कूल के ताले ,छात्रों की उपस्थिति नगण्य ।

भारत रत्न एवम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजेपयी की पुण्य तिथि मनाई गई।

बनियापुर में महिला से रेप के बाद चाकूओं से गोदकर की हत्या

सिवान के दरौंदा में ट्रीपल मर्डर, एक सनकी व्यक्ति ने पत्नी, सास, ससुर को धारदार हथियार से काटा

75 वें स्वतंत्रता दिवस पर गाँधी मैदान में सीएम नीतीश कुमार ने किया झंडोत्तोलन, प्रदेशवासियों को किया संबोधित

75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन

मढ़ौरा सरकारी आईटीआई में सुजुकी‌ मोटर करेगी कैम्पस सलेक्शन


Bihar 

Saran  

Taraiya            

Tech        

Corona

Post a Comment

0 Comments