तरैया, सारण। थाना क्षेत्र के फेनहारा गांव में गुरुवार की सुबह मवेशियों के लिए चारा काटने गई एक महिला की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतिका फेनहारा गांव निवासी मुकुल राय की 28 वर्षीय पत्नी उर्मिला देवी बताई जाती है। बताया गया गुरुवार की सुबह मवेशियों के लिए चारा काटने पूरब टोला सरकारी पोखर के पास घास काटने गई थी। ग्रामीणों ने अंदेशा लगाया कि चारा काटने के दौरान ही महिला का पैर फिसल गया होगा। जिससे वह तालाब में डूब गई होगी। जब महिला गुरुवार की संध्या तक घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसे खोजना शुरू किया। खोजने के दौरान देखा कि पोखरे में महिला का शव तैर रहा है जिसे ग्रामीणों के सहयोग से बाहर निकाला गया। घटनास्थल पर पुलिस पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम में भेजने की प्रक्रिया में जुटी हुई थी।
अन्य खबरे:
परिजन से मिलकर पत्नी ने कराई पति की हत्या
नारायणपुर में अखंड अष्टयाम प्रारंभ, निकला भव्य कलश यात्रा
बाढ़ के पानी के दबाव से माधोपुर जमीनदारी बांध में रिसाव शुरू, मरम्मत कार्य में जुटा विभाग
तरैया के चंचलिया दियरा व हसनपुर बनिया में बाढ़ से भारी तबाही

0 Comments