Ad Code

Responsive Advertisement

दहेज हत्या के मामले फरार चल रही एक महिला अभियुक्ति गिरफ्तार

News24Bihar:
 संसू, पानापुर सारण  :
  स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के जीपुरा गांव में छापेमारी कर दहेज हत्या के मामले फरार चल रही एक महिला अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्त महेशिया कुअंर बताई जा रही है। गत वर्ष जीपुरा गांव में विवाहिता को उसके ससुराल वालो द्वारा आग से जलाकर हत्या कर दी गई थी। जिसको लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई जिसमें पांच लोगों को आरोपित किया गया था। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से सभी अभियुक्त फरार चल रहे थे। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Post a Comment

0 Comments