Ad Code

Responsive Advertisement

विधायक ने किया गांधीप्रतिमा पर माल्यार्पण ।


 News24Bihar:

पानापुर(सारण)| गांधी जयंती के मौके पर तरैया विधायक सह बिहार विधानसभा में सत्तारूढ़ दल के उपमुख्य सचेतक जनक सिंह ने प्रखंड मुख्यालय स्थित गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी .इस मौके पर उन्होंने कहा कि गांधीजी के विचार एवं सामाजिक समरसता के प्रति दृढ़संकल्प हम सभी के लिए एक प्रेरणा पुंज है .गांधीजी द्वारा समाज के अभिवंचित वर्ग के उत्थान के लिए किए गए कार्यो को भुलाया नही जा सकता . इस मौके पर मनोज कुमार गिरी ,प्रखंड अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ,सुरेंद्र पंडित सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे .इसके अलावे प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में गांधी जयंती मनाई गयी .

Post a Comment

0 Comments