सारण में बुजुर्गो (60 प्लस) को तेजी से वैक्सीनेट किया जा रहा है। जिले के एक लाख 53 हजार 194 बुजुर्गों को कोरोना का टीका लगा चुका है। इनकी उम्र 60 साल से अधिक है। उन बुजुर्गों को अभियान चलाकर उनके घर के नजदीक ही शिविर लगाकर टीका लगाया जा रहा है।
अग्रसर न्यूज
सारण में बुजुर्गो (60 प्लस) को तेजी से वैक्सीनेट किया जा रहा है। उन्हें सुरक्षा का टीका (कोरोना का टीका) लगाया जा रहा है। अब तक जिले के एक लाख 53 हजार 194 बुजुर्गों को कोरोना का टीका लगा चुका है। इनकी उम्र 60 साल से अधिक है। उन बुजुर्गों को अभियान चलाकर उनके घर के नजदीक ही शिविर लगाकर टीका लगाया जा रहा है। प्रखंडों में वैक्सीनेशन वैन भी जा रही है। सारण में चार लाख 605 बुजुर्गों को कोरोना का टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अब तक 39 फीसद बुजुर्गों को टीका लग चुका है। शहर से लेकर गांव तक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, विकास मित्र एवं जीविका दीदी घर-घर जाकर 60 प्लस बुजुर्गों को डाटा तैयार कर रही है। इसमें किसे टीका पड़ा, किसे नहीं है, इसी आधार उन्हें घर के समीप कैंप में बुलाकर टीका दिया जा रहा है।
अग्रसर न्यूज
सारण में 60 प्लस के कितने लोगों को किस प्रखंड में कितना लगा टीका
प्रखंड - लक्ष्य - टीका लगा - प्रतिशत
अमनौर - 20554 - 6835 - 33 फीसद
बनियापुर - 26188 - 12835 - 49 फीसद
छपरा सदर - 22341 - 10248 - 46 फीसद
छपरा शहर - 21872 - 6898 - 32 फीसद
दरियापुर - 29053 - 8792 - 30 फीसद
दिघवारा - 13107 - 5136 - 39 फीसद
एकमा - 22248 - 9277 - 42 फीसद
गड़खा - 27073 - 7715 - 28 फीसद
इसुआपुर - 14408 - 5750 - 40 फीसद
जलालपुर - 17188 - 8507 - 49 फीसद
लहलादपुर - 8226 - 3845 - 47 फीसद
मकेर - 9308 - 4238 - 46 फीसद
मांझी -26898 -13713 - 51 फीसद
मढ़ौरा - 26197 - 7403 - 28 फीसद
मशरक - 19069 - 5673 - 30 फीसद

0 Comments