तरैया, सारण।
तरैया बाजार के भूतनाथ चौक के समीप स्थित खदरा नदी पर बने डायवर्सन के नदी में बह जाने के कारण तरैया बाजार का प्रखंड मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। लोग पांच छह किलोमीटर दूर देवरिया हाई स्कूल रोड की तरफ से रेफरल अस्पताल तरैया, प्रखंड मुख्यालय, अंचल कार्यालय तथा तरैया थाने पर जाने को मजबूर हैं। डाबरा नदी पर बनने वाला पुल अभी अधूरा पड़ा हुआ है जिस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रखंड मुख्यालय, थाना और रेफरल अस्पताल जाने का एकमात्र साधन नदी पर बनाया डायवर्सन था जो अत्यधिक पानी के कारण बह गया है। देवरिया गांव के रास्ते प्रखंड मुख्यालय जाने में बगही हरखपुर गांव में भी नदी का पानी सड़क पर चढ़ गया है जिस कारण यह रास्ता भी अब प्रखंड मुख्यालय जाने के लिए अच्छा नहीं रह गया है। लोग जान हथेली पर रखकर अपने आवश्यक कार्यों के लिए प्रखंड मुख्यालय और रेफरल अस्पताल जा रहे हैं।
अन्य खबरे:
सारण तटबंध के निचली इलाकों में बसे लोगों को अबतक नहीं मिला कोई सहायता- प्रदेश महासचिव
भरतीय मजदूर संघ ने सड़कों के किनारे लगाया सैकड़ों पेड़
एक मित्र ने दूसरे मित्र को लगाया साढ़े नव लाख का चूना, प्राथमिकी दर्ज
मंझोपुर नहर पुल से गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हुए कार में चिकित्सक पुत्र के मौत मामले में प्राथमिकी दर्ज
तरैया गाँव के अति पिछड़ा टोला में जलजमाव, लोगों के घर में घुसा पानी
गंडक के बढ़ते जलस्तर से सहमे तटीय क्षेत्रों के ग्रामीण । चौथी बार पलायन की कर रहे तैयारी।
डबरा नदी के बांध टूटने से तरैया व इसुआपुर के कई गांवों में फैला नदी का पानी
पंचायत आम चुनाव की तैयारियां जोरों पर, बीडीओ ने डिस्पैच सेंटर का लिया जायजा
महिला को डायन बताकर मारपीट किया प्राथमिकी दर्ज आधा दर्जन लोग नामजद
नेपाल द्वारा चार लाख क्युसेक पानी छोड़े जाने की सूचना पर भयभीत हुए तटीय इलाके लोग
नेपाल ने छोड़ा चार लाख क्युसेक से ज्यादा पानी ।
मंझोपुर पुल से दुर्घटनाग्रस्त होकर नहर में गिरी कार, घटना में मसरख के प्रसिद्ध चिकित्सक पुत्र की मौत

0 Comments