तरैया, सारण। थाना क्षेत्र के संग्रामपुर ब्रह्म स्थान के समीप सोमवार की सुबह अज्ञात बोलेरो की ठोकर से एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनका पुत्र जख्मी हो गया। जख्मी पुत्र का इलाज तरैया रेफरल अस्पताल में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार रसीदपुर गांव निवासी 65 वर्षीय बाबूलाल राय व उनके 30 वर्षीय पुत्र बनारस राय पैदल पचरौड़र बाजार जा रहे थे। वे लोग जैसे ही संग्रामपुर ब्रह्म स्थान के समीप पहुंचे थे की एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित बोलेरो दोनों लोगों को रौंद दिया।
घटना में वृद्ध व्यक्ति बाबूलाल राय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि उनके पुत्र बनारस राय जख्मी हो गए। जोड़दार आवाज सुन लोग दौड़े तब तक चालक बोलेरो लेकर फरार हो चुका था। ग्रामीणों ने जख्मी व्यक्ति बनारस राय को रेफरल अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दिया।
पुलिस मृतक बाबूलाल राय के शव को अपने के कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए छपरा भेजने की तैयारी में जुटी थी। समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी।

0 Comments