Ad Code

Responsive Advertisement

आपसी विवाद में महिला समेत नौ घायल, सात रेफर


 News24Bihar:

तरैया, सारण। थाना क्षेत्र के जयथर गांव में आपसी विवाद में छह महिला समेत नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया। वहीं गंभीर रूप से घायल सात लोगों को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद छपरा सदर अस्पताल रेफरल कर दिया है। घायलों में ज्ञान्ति देवी, देवकि देवी, केदार राम, दीनानाथ राम, छठी देवी, चम्पा देवी, मीरा देवी, हेवन्ति देवी, सत्यनारायण राम शामिल हैं। जिनका उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में हुआ। वहीं गंभीर रूप से घायल ज्ञान्ति देवी, देवकि देवी, केदार राम, दीनानाथ राम, छठी देवी, चम्पा देवी, सत्यनारायण राम को बेहतर उपचार के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इस सम्बंध में स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस पाप्त शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments