Ad Code

Responsive Advertisement

तरैया में एक मुखिया प्रत्याशी को बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली, पटना रेफर


 

News24Bihar:

तरैया, सारण। तरैया के माधोपुर पंचायत में एक मुखिया पद के प्रत्याशी को बुधवार की रात्रि में बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। अपराधियों की गोली से मुखिया प्रत्याशी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी हालत में उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए रेफरल अस्पताल तरैया में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर अवस्था में पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। जख्मी व्यक्ति माधोपुर गांव निवासी स्वर्गीय जवाहर राय के 26 वर्षीय पुत्र व माधोपुर पंचायत के मुखिया प्रत्याशी सोनू कुमार यादव बताये जाते हैं। जानकारी के अनुसार सोनू बुधवार की रात्रि में क्षेत्र में वोट मांगने के बाद अपने समर्थकों को सगुनी गांव छोड़ कर बाइक से वापस घर लौट रहे थे कि सारण तटबंध स्थित शामपुर प्राथमिक विद्यालय के समीप एक बाइक पर सवार दो अज्ञात अपराधियों ने ओवरटेक कर गोली मार दी। अपराधियों के गोली से गंभीर रूप से जख्मी सोनू को तत्काल रेफरल अस्पताल तरैया में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें गंभीर हालत में पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुची तरैया पुलिस ने घटना की जानकारी प्राप्त कर जांच में जुट गई है। घटना के सम्बंध में तरैया थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार सिंह ने बताया कि जख्मी व्यक्ति ने बाइक सवार अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मारने की बात कही है। अब तक पीड़ित का लिखित बयान नहीं मिल पाया है, फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments