Ad Code

Responsive Advertisement

तरैया में फरीदपुरा मठिया पर कलश यात्रा के उपरांत अखंड अष्टयाम प्रारम्भ



तरैया, सारण।
 प्रखंड के भागवतपुर पंचायत के फरीदपुरा गांव स्थित रामजानकी मठिया परिसर में सोमवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर 24 घंटे का अखंड अष्टयाम प्रारंभ हुआ। इसके पूर्व भव्य कलश यात्रा सह शोभायात्रा निकाली गई। 

शोभा यात्रा यज्ञ स्थल से निकलकर नेवारी गोविंदापुर घाट तक गई जहां डबरा नदी से पवित्र जलभरी की गई। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सैकड़ों महिलाओं ने जलभरी की। कलश यात्रा सह शोभा यात्रा में करीब 500 महिलाएं रंग-बिरंगे परिधान में कलस के साथ शामिल हुई। गाजा बाजा व डीजे की धुन पर लोग जयकारा लगाते चल रहे थे। 

कलश यात्रा में मुख्य रूप से भागवतपुर पंचायत के मुखिया मुकेश कुमार यादव, पैक्स अध्यक्ष किशोर कुमार सिंह बबुआ, जोधा महतो, मुकेश अभिनंदन, अर्जुन युवराज, उप प्रमुख जगलाल राय, जिला पार्षद श्रीभगवान प्रसाद गुप्ता समेत सैकड़ों लोग सम्मिलित हुए। कलश यात्रा के उपरांत अखंड अष्टयाम प्रारंभ हुआ।

इस मौके पर तरैया विधायक जनक सिंह भी राम जानकी मठिया परिसर में आयोजित अखंड अष्टयाम में सम्मिलित हुए। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर इस रामजानकी मठिया परिसर में वर्षों से प्रतिवर्ष पंचायत स्तरीय सार्वजनिक अखंड अष्टयाम होते आ रहा है। अखण्ड अष्टयाम प्रारंभ होने से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना हुआ है।

Post a Comment

0 Comments