तरैया, सारण। थाना क्षेत्र के सरेया रत्नाकर गांव के एक मजदूर की हरियाणा के फरीदाबाद में विद्युत करंट से रविवार को मौत हो गई। मृतक सरेया रत्नाकर गांव निवासी 50 वर्षीय मदन सिंह हैं जो फरीदाबाद में राजमिस्त्री का काम करते थे।
जानकारी के अनुसार वे बिल्डिंग निर्माण के लिए सेंट्रिंग ठोक रहे थे। उसी दौरान हाई वोल्टेज तार के संपर्क में आ जाने से विद्युत करंट लग गया और उनकी मौत हो गई। मृतक को चार पुत्र एवं एक पुत्री है।
मृतक अपने पूरे परिवार के साथ फरीदाबाद में रहते थे। घटना की खबर जैसे ही पैतृक गांव पहुंची मृतक के भाइयों का रो रो कर बुरा हाल है। सरेया रत्नाकर पंचायत के मुखिया संजीव कुमार सिंह ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दिया।

0 Comments