News24Bihar:
मढ़ौरा । नगर क्षेत्र के असोइयां वार्ड संख्या चार में शौच गए एक व्यक्ति की गढ़ढ़े में डुबने से मौत हो गई । मृतक जय मंगल राय का पुत्र 33 वर्षीय दिलीप कुमार राय बताया गया है। मिली जानकारी के अनुसार यूवक शनिवार की सुबह नौ बजे के करीब घर से शौच के लिए गया था । गांव के बगल में स्थित पानी से भरे गड्ढे के पास पैर फिसलने से अनियंत्रित होकर गिर गया । पानी में डुबने से उसकी मौत हो गई । घटना की सूचना के बाद परिजन उसे पानी से निकालकर अस्पताल ले गए लेकिन तब तक देर हो चुकी थी ।

0 Comments