◆ दिनभर प्रत्याशियों के आरोप-प्रत्यारोप का दौरा चलता रहा
News24Bihar:
तरैया, सारण। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर पांचवे चरण का मतदान तरैया प्रखंड में छिट पुट घटनाओं के बीच शांतिपूर्ण ढ़ग से संपन्न हो गया। इस बीच प्रत्याशियों के आरोप प्रत्यारोप का दौरा चलता रहा और कई जगह फर्जी मतदान तथा बूथ स्टैम्पिंग का आरोप लगता रहा। जिसके बीच प्रशासन सम्बंधित बूथों का निरीक्षण व जांच करती नजर आयी। अपनी पंचायत के सरकार के चुनाव को लेकर सुबह से ही मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करते दिखे। सभी मतदान केद्रो पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी लंबी कतारे लग गई थी। जिसमें महिला मतदाताओं की संख्या अधिक देखने को मिली।
करीब आधे दर्जन से अधिक मतदान केंद्रो पर इवीएम में गड़बरी आ जाने के कारण विलंब से मतदान शुरु हुआ। सुबह से ही प्रायः सभी मतदान केंद्रो मतदाता पर पहुच गए थे। जैसे जैसे दिन बितता गया मतदाताओं की लाईने लंबी होती गई। दोपहर 12 बजे तक प्रायः सभी मतदान केंद्रो पर भीड़ कम हो गई थी। लेकिन दोपहर तीन बजे के बाद अधिकतर मतदान केंद्रो पर मतदाताओं की भीड़ देखने को मिली। प्रशासनिक स्तर से सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक इंतजाम किया गया था। दियरा क्षेत्र और सारण तटबंध इलाके में सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम देखने को मिला। बिहार पुलिस व गृहरक्षक बल के जवान सभी मतदान केंद्रो पर मुस्तैदी के साथ तैनात थे। गंडक नदी के सारण तटबंध पर पेट्रोलिंग की विशेष व्यवस्था की गई थी। बाइक सवार पुलिस कर्मी तटबंध और विभिन्न सड़कों पर लगातार गस्त कर रहे थे। कई मतदान केंद्रो पर इवीएम में खराबी के कारण इवीएम में बीयू बदलना परा जहां कुछ देर के लिए चुनाव कार्य बाधित रहा। कई मतदान केंद्रो पर बीच बीच में भी इवीएम में खराबी आ गई जिसे ठीक कर लिया गया। इस डीएसपी इंद्रजीत बैठा, बीडीओ कृष्ण कुमार सिंह, सीओ अंकु गुप्ता, थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार सिंह सहित कई वरीय पदाधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर स्थिति पर नजर बनाए हुए थे।

0 Comments