Ad Code

Responsive Advertisement

नगरा में 27 मुखिया समेत 341 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन का पर्चा


 News24Bihar:

नगरा । 7वें चरण के तहत होने वाले पंचायत चुनाव के पहले दिन प्रत्याशियों का नामांकन के लिए काउंटर पर भीड़ उमड़ पड़ा। मुखिया पद के लिए 27 समेत 341 प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया। सबसे पहले वर्तमान कादीपुर पंचायत के मुखिया इन्दु देवी , धुपनगर धोबवल पंचायत के मुखिया प्रदीप कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह व तुजारपुर के मुखिया उषा देवी ने नामांकन किया। वही कादीपुर से मुखिया प्रत्याशी उर्मिला देवी, इन्दु, मान्ती देवी, धुपनगर धोबवल पंचायत में प्रदीप कुमार सिंह, मंटू राय, अर्जुन मांझी, अंकेश सिंह, खैरा पंचायत से गिरजा देवी, तुजारपुर पंचायत उषा देवी, नगरा पंचायत रामावती देवी, शशिबाला सिंह, ऋतु पांडेय, आयुसी देवी समेत मुखिया पद से 27 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन किया। वही बीडीसी पद से कादीपुर पंचायत से मीना देवी, नगरा से झुनकुन राम, खैरा से जनक सिंह, धुपनगर धोबवल पंचायत से बेबी देवी समेत 13 महिला  समेत 25 बीडीसी पद के लिए पर्चा दाखिल किया। वही सरपंच के लिए कादीपुर पंचायत से जयप्रकाश मिश्रा, नगरा से सलमा आगा, उर्मिला देवी, अफौर से अम्बिका महतो, साबित देवी, खैरा से मंजू देवी, धनेहर देवी, कोरेया कृष्णा देवी, तुजारपुर नबी हुसैन, भीष्म राय, मो मजरुल, राजेश कुमार शर्मा, तकिया से मो नैमुल्ला सिद्दीकी, नसीम आलम, जयपाल राय, उपेंद्र राय, रामबाबू सिंह समेत 17 सरपंच प्रत्याशियों ने नामांकन किया।वहीं बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी प्रशान्त कुमार ने बताया कि मुखिया से 27,  बीडीसी  25, सरपंच से 17, पंच से 65 तथा वार्ड से 207 समेत  दस पंचायतों  में 341 प्रत्याशियों ने पहले दिन नामांकन किया।

Post a Comment

0 Comments