Ad Code

Responsive Advertisement

पानापुर में पंचायत चुनाव छिट पुट घटनाओं के बीच शांतिपूर्ण ढ़ग से संपन्न हो गया।



News24Bihar:
संवाद सूत्र पानापुर सारण  :  पानापुर में पंचायत चुनाव छिट पुट घटनाओं के बीच शांतिपूर्ण ढ़ग से संपन्न हो गया। मतदान केद्रो पर सुबह से मतदाओं लंबी लंबी कतारे लग गई। जिसमें महिला मतदाओं की संख्या अधिक देखने को मिली। करीब आधे दर्जन से अधिक मतदान केंद्रो पर इवीएम में गड़बरी आ जाने के कारण विलंब से मतदान शुरु हुआ। सुबह से हो रही हल्की बारिश के बीच भी मतदान प्रायः सभी मतदान केंद्रो मतदाता पर पहुच गए थे। जैसे जैसे दिन बिता गया मतदाताओं लाईने लंबी होती गई। दोपहर तक प्रायः सभी मतदाश केंद्रो पर भीड़ कम हो गया था। लेकिन शाम तक सभी मतदान केंद्रो पर इका दूका मतदाता आकर अपने मताधिकार का प्रयोग करते रहे है। प्रशासनिक स्तर से सुरक्षा ब्यवस्था का ब्यापक इंतजाम किया गया था। गंडक तटीय इलाके में सुरक्षा ब्यवस्था ब्यापक इंतजाम देखने को मिला। बिहार पुलिस व गृहरक्षक बल के जवान सभी मतदान केंद्रो पर मुसतैद दिखे। गंडक नदी के सारण तटबंध पर पेट्रोलिंग की विशेष ब्यवस्था की गई थी। बाईक सबार पुलिस कर्मी तटबंध पर लगातार गस्त कर रहे थे। सुबह सात बजे मतदान शुरु होने के बाद बुथ संख्या 130, 126, 62, 67, 68, 70 सहित कई मतदान केंद्रो पर इवीएम में खराबी के कारण इवीएम बदलना परा जहां विलंब से मतदान शुरु हुआ। कई मतदान केंद्रो पर बीच बीच में भी इवीएम में खराबी आ     गई जिसे ठीक कर लिया गया। चुनाव अवधि के दौरान एसपी संतोष कुमार, डीएसपी धीरेंद्र बैठा,  एसडीएम योगेंद्र कुमार, बीडीओ राकेश रौशन, सीओ रंधीर प्रसाद थानाध्यक्ष महम्मद जकारिया सहित कई वरीय पदाधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर स्थिति पर नजर बनाए हुए थे।

Post a Comment

0 Comments