Ad Code

Responsive Advertisement

तरैया के विभिन्न छठ घाटों का बीडीओ और सीओ ने किया निरीक्षण


 News24Bihar:

तरैया, सारण। तरैया प्रखंड मुख्यालय में छठ घाट पर लगी कचरे क के अंबार की छपी खबर का प्रभाव दिखने लगा है। अनुमंडल पदाधिकारी मढ़ौरा योगेंद्र कुमार की अध्यक्षता में दीपावली और छठ को लेकर बैठक के बाद शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी तरैया कृष्ण कुमार एवं अंचल पदाधिकारी अंकु गुप्ता ने प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में छठ घाटों का निरीक्षण किया। छठ घाटों कि स्थिति देख पदाधिकारी द्वय ने सभी पंचायत सचिवों और राजस्व कर्मचारियों को छठ की साफ सफाई करवाने एवं खतरनाक छठ घाट स्थलों को चिन्हित कर घेराबंदी (बैरिकेडिंग) करवाने का आदेश निर्गत किया है। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से सभी नदी घाटों पर गोताखोर की तैनाती की जायेगी। बताते चलें कि प्रखंड के अधिकतर पंचायतों के सार्वजनिक छठ घाट कचरे के ढेर से पटे हुए हैं और उत्तर भारत में आस्था और विश्वास के इस महापर्व के आयोजन में साफ सफाई के नाम पर खानापूर्ति भी दिखाई दे रही।

Post a Comment

0 Comments