News24Bihar:
तरैया, सारण। प्रखंड के तरैया बाजार स्थित खदरा नदी पुल से रविवार को एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर नदी में पलट गई। वहीं रिक्शा चालक आंशिक रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार यात्रियों से भरी एक ई-रिक्शा के चालक रिक्शा लेकर पुल पर चढ़ रहा था। पुल की ऊंचाई काफी होने के कारण रिक्शा अनियंत्रित हो गया और नदी में पलट गया। हालांकि यात्री काफी समझदार थे और वह पुल की ऊंचाई देखकर पहले ही रिक्शा से उतर गए थे। केवल चालक रिक्शा लेकर पुल पर चढ़ रहा था तब तक रिक्शा अनियंत्रित हो गया और पुल से नीचे नदी में पानी जा गिरा।
वहीं घटना में रिक्शा चालक आंशिक रूप से घायल हो गया है। घटना के बाद ग्रामीणों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई और ग्रामीण पुल निर्माण कंपनी पर किसी तरह पुल बनाकर केवल खानापूर्ति कर निर्माण कार्य छोड़कर भाग जाने का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। वहीं चालक स्थानीय लोगों के सहयोग से अपने रिक्शा को पानी से बाहर निकालने की फिराक में लगा हुआ था। समाचार प्रेषण तक रिक्शा खदरा नदी में ही पड़ा हुआ था।
0 Comments