Ad Code

Responsive Advertisement

गवन्द्री में 28 नवम्बर से प्रारम्भ होगा श्री विष्णु महायज्ञ, हुआ ध्वजारोपण

 

 नौ दिवसीय और नौ कुंडीय महायज्ञ को ले हुआ ध्वजारोपण

तरैया (सारण)। प्रखंड के गवन्द्री गांव में डबरा नदी किनारे स्थित छठ घाट व ब्रह्म स्थान के समीप आगामी 28 नवम्बर से नौ दिवसीय व नौ कुंडीय श्री विष्णु महायज्ञ प्रारम्भ होगा। इस बाबत बुधवार को यज्ञकर्ता अदालत सिंह, राजेश कुमार सिंह, सुनीता देवी व धर्मानुरागियों द्वारा शुभ मुहूर्त में विधिवत संकल्प लेकर श्री हनुमत ध्वजारोपण किया गया। यज्ञ संरक्षक श्री श्री 108 श्री अंकुर दास जी महात्यागी ने बताया कि क्षेत्र में सुख और शांति के साथ विश्व के कल्याण को समर्पित यह यज्ञ 28 नवम्बर को पहले दिन कलश सह शोभा यात्रा के साथ शुरू होगा और छह दिसंबर को हवन यज्ञ के साथ सम्पन्न होगा। 


उन्होंने कहा कि विष्णु पुराण में भगवान विष्णु के 24 अवतारों का वर्णन किया गया है। इसमें बताया गया है कि जब-जब धरती पर अधर्म बढ़ा, तब-तब भगवान विष्णु ने विभिन्न स्वरूपों में अधर्म का नाश किया। भगवान विष्णु को सृष्टि का पालनहार के रूप में पूजा जाता है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण व आत्मा की शुद्धि और पूर्ण दैविकता की प्राप्ति के उद्देश्य को लेकर महायज्ञ किया जा रहा है। यज्ञ का धुआं वातावरण में जहां-जहां तक जाएगा वहां तक का क्षेत्र शुद्ध होगा। सभी यज्ञों में श्री विष्णु महायज्ञ सर्वश्रेष्ठ है। 


कलिकाल में जहां परमात्मा का नाम स्मरण ही मोक्ष प्रदान करता है वहीं विष्णु महायज्ञ जैसे आयोजन संपूर्ण क्षेत्र को धर्म तथा संस्कृति से जोड़ते हैं। बता दें इस स्थान पर 2007 से अबतक तीन बार यज्ञ हो चुका है और इस वर्ष चौथा बार यज्ञ का आयोजन हो रहा है। इस गांव का यह स्थल यज्ञ स्थल के नाम से प्रसिद्ध हो गया है। बुधवार को ध्वजारोपण के बाद पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है। चारो तरफ बने तोरण द्वार, झंडा, पोस्टर, बैनर और यज्ञ स्थल पर यज्ञ मंडप शोभा बढ़ा रहा है। यज्ञ की सफलता को लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही है। मौके पर यज्ञकर्ता अदालत सिंह, राजेश कुमार सिंह, सुनीता देवी, यज्ञ संरक्षक श्री श्री 108 श्री अंकुर दास जी महात्यागी, यज्ञ संयोजक पूर्व मुखिया संजीव कुमार सिंह, पूर्व मुखिया धनंजय कुमार सिंह, आचार्य रंजन मिश्र, आचार्य सुकेश त्रिवेदी, अंकुर दास जी महाराज के शिष्य संतोष दास, आलोक सिंह अमीन, नीरज सिंह, डॉ मनोज पंडित, डॉ सुरेश सिंह, रामाधीन सिंह, संतोष सिंह, धीरज सिंह कुशवाहा, शैलेश कुमार यादव, विकेश कुमार सिंह, अनूप कुमार सिंह, डॉ बिंदेश्वरी सिंह प्रद्युम्न सिंह, संदीप कुमार सेमत सैकडो लोग उपस्थित थे।


बकाया मजदूरी को लेकर निर्माणाधीन रेफरल अस्पताल का काम रोक मजदूरों ने किया हंगामा

गंगा महाआरती के गवाह बने हजारों श्रद्धालु ।

शादी होती है तो पुरुष रोज रात में... CM नीतीश कुमार ने विधानसभा में ये क्या बोल डाला?....

युवती की हत्या कर शव को चंवर में दफनाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

तरैया के प्रवासी मजदूर की असम में मौत, शव गांव में पहुंचते ही मचा कोहराम

युवती की हत्या कर शव को चंवर में दफनाया, पुलिस ने शव किया बरामद

पांच करोड़ों की लागत से बनने वाले चार ग्रामीण सड़कों का विधायक ने किया शिलान्यास

तरैया की बेटी नेहा गुप्ता के अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी बनने पर बधाईयों का लगा ताता


तरैया।               पानापुर।          सारण।    Crime

Politics


Post a Comment

0 Comments