मढ़ौरा।
भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य मढ़ौरा निवासी मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में राजस्थान, मध्य प्रदेश और छतिसगढ़ में भाजपा की पूर्ण बहुमत से जीत का जमकर जश्न मनाया गया । इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाई, गले मिले और पटाखे फोड़े ।
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज कुमार सिंह के आवासीय परिसर में जुटे कार्यकर्ताओ ने खुशी में जमकर पटाखे फोड़े। और एक दूसरे को मिठाईयां बांटी। जश्न पर उत्साह से भरे कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह जिंदाबाद के नारे लगाए। इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज कुमार सिंह ने कहा कि तीन राज्यों में भाजपा की पूर्ण बहुमत की जीत से साफ संकेत है कि भाजपा और नरेन्द्र मोदी का नेतृत्व पूरे देश में स्वीकार्य है। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा 400 के आंकड़े को पार करेगी। वही 2025 में बिहार में भी भाजपा के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। जश्न में मंडल अध्यक्ष अनिल शर्मा, नगर अध्यक्ष बलवीर सिंह, राकेश कुमार उजाला, धनेश्वर उपाध्याय, अरविंद सिंह, शेष नारायण सिंह, दीपक सिंह, मलिक सिंह, सिकंदर राय, रमेश कुमार, मनोज गवाला, दुर्गा सिंह, प्रिंस कुमार, मिथिलेश सिंह, विवेकानंद सिंह, चंदेश्वर राय, झड़ी लाल सिंह, पिंटू सिंह, बबलू सिंह, धुरंधर राय, राजीव रंजन सिंह, अर्जुन साह, गोलू कुमार सहित अन्य भाजपा कार्यकर्त्ता शामिल थे।

0 Comments