◆ नारायणपुर में भी उपमुखिया के खिलाफ अविश्वास के लिए दिया आवेदन
तरैया, (सारण)। प्रखंड के पचभिंडा पंचायत में उपमुखिया पूजा कुमारी के खिलाफ लगाए गए अविश्वास प्रस्ताव खारिज हो गया, जिस कारण उपमुखिया की कुर्सी बरकरार रहा गई। शनिवार को ग्राम पंचायत राज पचभिंडा की मुखिया प्रेमा देवी द्वारा उपमुखिया पूजा कुमारी के खिलाफ लगाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए सभी वार्ड सदस्यों की बैठक बुलाई गई थी। बैठक में उपमुखिया पूजा कुमारी के अलावे मात्र तीन वार्ड सदस्य जयनाथ राय, जितेंद्र राय, एवं कुणाल कुमार ही उपस्थित हुए। जिस कारण मुखिया द्वारा बताया गया कि इस स्थिति में मत विभाजन की कोई संभावना नहीं बनती और नाहीं उपमुखिया के खिलाफ लगाए गए अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में बहुमत साबित हुआ। जिस कारण अविश्वास प्रस्ताव खारिज कर दिया गया और उपमुखिया पूजा कुमारी अपनी कुर्सी बचाने में कामयाब रही। वहीं नारायणपुर पंचायत में भी वार्ड सदस्य सुनील कुमार के नेतृत्व में छह वार्ड सदस्यों ने उपमुखिया के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लगाने को लेकर एक लिखित आवेदन नारायणपुर मुखिया को दिया हैं। जिसकी प्रतिलिपि मढ़ौरा अनुमण्डल पदाधिकारी, तरैया प्रखंड विकास पदाधिकारी व नारायणपुर पंचायत सचिव को दिया हैं।

0 Comments