Ad Code

Responsive Advertisement

तरैया में गणतंत्र दिवस के अवसर पर शान से लहराया तिरंगा


तरैया, (सारण): 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुक्रवार को तरैया प्रखंड व आसपास के क्षेत्रों मे बड़े ही धूमधाम व हर्सो उल्लास के साथ देश की शान तिरंगा झंडा फहराया गया। तरैया प्रखंड कार्यालय पर प्रमुख प्रीति कुमारी, अंचल कार्यालय पर सीओं अंकु गुप्ता, प्रखंड कृषि कार्यालय पर प्रभारी कृषि पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना कार्यालय पर सीडीपीओं अर्चना कुमारी, रेफरल अस्पताल परिसर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजय किशोर, पशु अस्पताल परिसर में पशु चिकित्सक एवं तरैया थाना परिसर में थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने झंडोत्तोलन किया। 

वहीं सीओं अंकु गुप्ता ने दलित बस्ती पचभिंडा एवं तरैया विधायक जनक सिंह ने प्रभुनाथ जमादार उच्च विद्यालय पोखरेड़ा में झंडोत्तोलन किया। इधर प्राथमिक चिकित्सक सहयोग समिति के कार्यालय गवन्द्री में रेफरल अस्पताल के सेवानिवृत्त चिकित्सा पदाधिकारी डॉ श्रीनाथ प्रसाद ने झंडोत्तोलन किया जबकि भागवतपुर पंचायत भवन पर मुखिया संघ के अध्यक्ष मुकेश कुमार यादव, माधोपुर पंचायत भवन पर मुखिया सुशील कुमार सिंह, समेत अन्य पंचायत भवनों पर मुखिया व ग्राम कचहरी पर सरपंच ने झंडोत्तोलन किया। वहीं एसएस पब्लिक स्कूल उसरी, आरके पब्लिक स्कूल चंचलिया, नेशनल एकेडमी शाहनेवाजपुर, भारत पब्लिक स्कूल नवरत्नपुर, न्यू एसएस पब्लिक स्कूल चांदपुरा, एमजीटी नेवारी, एडमेरिट क्लासेज तरैया, समेत क्षेत्र के सभी सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थानो पर झंडोत्तोलन किया गया एवं मिठाई बांटी गई। मौके पर सम्बंधित शैक्षणिक संस्थान के शिक्षक व छात्र-छात्राएं उपस्थित थी।



Post a Comment

0 Comments