Ad Code

Responsive Advertisement

सोंधी नदी में डूबे व्यक्ति का दूसरे दिन शव बरामद

 

News24Bihar:

मांझी, सारण : मांझी थाना क्षेत्र के मरहां गांव के समीप सोंधी नदी में डूबे व्यक्ति का दूसरे दिन नदी से शव बरामद कर लिया गया। शव मिलते ही परिजनो में कोहराम मच गया। शव देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। मांझी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। आपको बता दें कि मंगलवार के शाम नदी पर बने पुल से छलांग लगाकर नहा रहा था। तभी  पानी के तेज धार में पड़ गया और डूब गया। हालांकि पुल के पास उपस्थित लोगों ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया। लेकिन काफी प्रयास के बाद भी उसे बचाया नही जा सका। पुनः बुधवार को समाजसेवी कृष्णा सिंह पहलवान के अथक प्रयास के बाद गोताखोरों के द्वारा शव को ढूंढ निकाला गया। मृतक गोपालगंज जिला अंतर्गत फुलवरिया थाना क्षेत्र के कोयला देवा गांव का संतोष पासी बताया जाता है।


 Subscribe Our YouTube Channel

अन्य खबरे:

सड़क किनारे लगे सांकेतिक बोर्ड से टकराकर दो युवक गंभीर रूप से जख्मी

अनियंत्रित ट्रक सडक किनारे के एक मकान में घुसा, बाल-बाल बचे गृहस्वामी

तीसरे दिन मिला किशोर साहिल का शव, देखने को उमड़ी भीड़

मनोज राय पोखरेड़ा के पैक्स अध्यक्ष निर्वाचित, निकटतम प्रतिद्वंदी को 56 मतों से किया पराजित


Bihar 

Saran  

Taraiya            

Tech        

Corona

Post a Comment

0 Comments