Ad Code

Responsive Advertisement

स्कॉर्पियो और ऑटो की टक्कर में चार लोग घायल

 

News24Bihar:

मसरख (सारण) : थाना क्षेत्र के एस एच 90 मसरख राजापट्टी मुख्य मार्ग चरिहारा घोघारी नदी पुल के पास स्कॉर्पियो और ऑटो की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। जिसके बाद आसपास के लोगों के द्वारा घायलों को मसरख स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। घायलों की पहचान स्व. मिथिलेश नट के डेढ़ वर्षीय पुत्र अर्जुन नट, महेश नट के 28 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार, स्व. मिथलेश नट के 5 वर्षीय पुत्र देवराज नट, और स्व. भोला साह के 30 वर्षीय पुत्र सनी कुमार साह के रूप में हुआ है। यह चारों लोग छपरा नेवाजी टोला साढ़ा ढाला से ऑटो पर सवार होकर राजापट्टी डमछो जा रहे थे उसी क्रम में चरिहारा घोघारी नदी पुल के पास यह दुर्घटना हो गई। घायलों का इलाज मसरख स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक डॉक्टर मनोरंजन सिंह के द्वारा किया गया।

Post a Comment

0 Comments