Ad Code

Responsive Advertisement

तरैया प्रखंड कार्यालय में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने की छापेमारी


 ◆ छापेमारी के दौरान कार्यालय से गायब मिले बीडीओं

◆ निगरानी टीम ने प्रखंड कार्यालय से कुछ कागजातों को जप्त कर ले गई साथ

तरैया (सारण)। प्रखंड कार्यालय तरैया में बुधवार को सुबह करीब 9 बजे निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना की टीम ने छापेमारी की। हालांकि छापेमारी के दौरान प्रखंड कार्यालय में तरैया बीडीओं कृष्ण कुमार सिंह गायब मिले। जिसके बाद काफी देर इंतजार के बाद प्रखंड कर्मी अपने कार्यालय पहुंचे तो निगरानी टीम ने सर्च अभियान शुरू किया। कार्यालय के संचिका अलमीरा में बंद होने के कारण वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी धीरेंद्र प्रसाद को मजिस्ट्रेट के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया जिनकी मौजूदगी में अलमीरा का ताला तोड़कर निगरानी टीम ने संचिका व अन्य कागजतों को जांच किया एवं जांच के बाद कुछ कागजात टीम अपने साथ लेकर चली गई। इस दौरान निगरानी टीम के अधिकारियों ने बताया कि तरैया बीडीओं कृष्ण कुमार सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज है। जिसको लेकर एक साथ इनके कई ठिकानों पर छापेमारी की गई और तलाशी ली गई हैं। तलाशी के क्रम में जो भी कागजात मिले हैं उनकी जप्ती सूची बनाकर संबंधित कर्मचारियों को हस्तगत कर दिया गया है। जांच के दौरान जो भी कागजात मिले हैं उसकी प्रतिवेदन विभाग को सौंपी जाएगी तथा जो भी विभाग का आदेश होगा उसका अनुपालन किया जाएगा। वहीं इस संबंध में तरैया प्रखंड के प्रधान सहायक संजीत कुमार चंचल ने बताया कि टीम द्वारा जांच के बाद जो जप्ती सूची हस्तगत कराई गई है। उसमें कोई आपत्तिजनक कागजात प्राप्त नहीं हुआ है। वही इस संबंध में तरैया बीडीओं कृष्ण कुमार सिंह से संपर्क स्थापित करने की कोशिश की गई। लेकिन तकनीकी कारणों से उनसे संपर्क स्थापित नहीं हो पाई। वहीं निगरानी टीम द्वारा तरैया प्रखंड कार्यालय में छापेमारी की बात को लेकर पूरे दिन तरैया प्रखंड समेत आस-पास के प्रखंडों व जनप्रतिनिधियों में पूरे दिन इस बात की चर्चा का विषय बना रहा। आपकों बतादें की यह कोई तरैया के लिए पहला मामला नहीं हैं। इसके पूर्व भी तत्कालीन बीडीओं मनोज कुमार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने तरैया से गिरफ्तार कर साथ ले गई थी। अब मामला चाहे जो हो, फिलहाल तरैया प्रखंड कार्यालय एक बार फिर निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के जांच के दायरे में आ गया है।

युवती की हत्या कर शव को चंवर में दफनाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

तरैया के प्रवासी मजदूर की असम में मौत, शव गांव में पहुंचते ही मचा कोहराम

युवती की हत्या कर शव को चंवर में दफनाया, पुलिस ने शव किया बरामद

पांच करोड़ों की लागत से बनने वाले चार ग्रामीण सड़कों का विधायक ने किया शिलान्यास

घर मे लगी भीषण आग। लाखो की सम्पति जल कर हुई राख।

तरैया की बेटी नेहा गुप्ता के अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी बनने पर बधाईयों का लगा ताता


तरैया।               पानापुर।          सारण।    Crime

Post a Comment

0 Comments