Ad Code

Responsive Advertisement

संगठन मजबूती और विस्तार को लेकर जन सुराज की बैठक सम्पन्न

 

जिलाध्यक्ष ने संगठन विस्तार को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

तरैया (सारण)। प्रखंड के फरीदपुरा गांव में पूर्व मुखिया किशोर कुमार सिंह उर्फ बबुआ जी के आवास पर रविवार को संगठन की मजबूती व विस्तार को लेकर जन सुराज की प्रखंड स्तरीय कमेटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जन सुराज के जिलाध्यक्ष राम पुकार महतों ने किया। इस दौरान उन्होंने जन सुराज के कर्णधारी प्रशांत किशोर के विचारों के बारे में बताते हुए कहा कि प्रशांत किशोर ने जन सुराज की स्थापना ही इस उद्देश्य से की है, ताकि समाज में उत्पन्न भ्रष्टाचार और कुरीतियों को खत्म किया जाए, गरीब-गुरबों को उनका हक और अधिकार मिले तथा समाज के हर तबके के लोगों का विकास हो सकें। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि जन सुराज के गठन का मतलब ही है जनता का सुंदर राज, इसी उद्देश्य से प्रशान्त किशोर ने इसका नामकरण भी किया है। अभी उनका बिहार के विभिन्न जिलों में पदयात्रा चल रहा हैं और लोग उनके विचारों से प्रभावित होकर जन सुराज से जुड़ते जा रहे हैं। जरूरत हैं हम सभी को संगठित और मजबूत होने की। इस दौरान उन्होंने संगठन की मजबूती और विस्तार को लेकर उपस्थित पदाधिकारियों व पदधारकों को विस्तार पूर्वक समझाते हुए उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिया एवं नेतृत्वकर्ता प्रशांत किशोर के निर्देशन में कार्य करने की अपील की। मौके पर जिला के सभापति अशोक सिंह, आनंद मोहन सिंह उर्फ गार्ड साहब, सत्येंद्र सहनी, पूर्व प्रमुख मनोज सिंह, पूर्व मुखिया किशोर कुमार सिंह उर्फ बबुआ जी, महासचिव नकीबुद्दीन उर्फ भोला खान, बीडीसी सदस्य विश्वकर्मा शर्मा, ब्यास जी, वार्ड संघ के प्रखंड अध्यक्ष राजू कुमार, संयोजक शैलेश कुमार यादव, पूर्व मुखिया मनोज सिंह, शिक्षक रमन सिंह, समेत दर्जनों सदस्य व पदधारक उपस्थित थे।


युवती की हत्या कर शव को चंवर में दफनाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

तरैया के प्रवासी मजदूर की असम में मौत, शव गांव में पहुंचते ही मचा कोहराम

युवती की हत्या कर शव को चंवर में दफनाया, पुलिस ने शव किया बरामद

पांच करोड़ों की लागत से बनने वाले चार ग्रामीण सड़कों का विधायक ने किया शिलान्यास

घर मे लगी भीषण आग। लाखो की सम्पति जल कर हुई राख।

तरैया की बेटी नेहा गुप्ता के अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी बनने पर बधाईयों का लगा ताता


तरैया।               पानापुर।          सारण।    Crime

Post a Comment

0 Comments