Ad Code

Responsive Advertisement

सीएसपी संचालक की पुत्री बीपीएससी टीचर में प्राप्त की सफलता, परिवार में खुशी का माहौल

 


तरैया, (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के  भटगाई गांव निवासी सीएसपी संचालक अजय कुमार सिंह की पुत्री साक्षी कुमारी का चयन बीपीएससी टीचर में 6-8 और 9-10 में हुआ है। रिजल्ट प्रकाशित होने के बाद उनके परिवार एवं क्षेत्र के लोगों ने खुशी जाहिर की है। अब देखना होगा कि साक्षी मध्य विद्यालय के शिक्षक बनकर छठी से आठवीं कक्षा तक के बच्चों को पढ़ाती है या उच्च विद्यालय में नौवीं से दसवीं कक्षा के बच्चों को पढ़ाती है। सम्भावना है कि वह उच्च विद्यालय ही ज्वाइन करेगी। बता दें साक्षी बचपन से ही होनहार छात्रा है। वह थ्रो आउट फर्स्ट क्लास छात्रा रही है। वर्तमान में वह अपने एक छोटे भाई व माँ के साथ पटना में रहकर पढ़ाई कर रही है। घर पर पिता जी लगभग 12 वर्षों से अकेले रहते हैं और सीएसपी संचालन कर बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित किये हैं। बेटी की सफलता पर पूछने पर उन्होंने भरे गला भावुक होकर कहा कि मैं 12 वर्षों से तपस्या कर रहा हूं और बच्चों की पढ़ाई के लिए हमेशा लगा रहता हूं। उनकी हर जायज मांग पूरी करता हूँ।

        इनकी सफलता पर शिक्षक नवल किशोर यादव, संजय कुमार सिंह, पपली सिंह, सियाराम सिंह, रंजन श्रीवास्तव, नंदनी देवी, अजय कुमार सिंह, नवल किशोर राय समेत अनेक शिक्षकों व गणमान्य लोगों ने बधाई दी है।

Post a Comment

0 Comments