Ad Code

Responsive Advertisement

श्रीराम जन्मभूमि से आए अक्षत कलश की निकली शोभायात्रा


 ◆ भाजपा विधायक जनक सिंह ने अक्षत कलश पंचायतों में किया वितरण

तरैया, (सारण) : आज श्री राम जन्मभूमि से आए अक्षत कलश की शोभायात्रा से तरैया बाजार में भक्तिमय आनंद का माहौल बना दिया। यह ऐतिहासिक यात्रा को स्थानीय विधायक जनक सिंह तरैया बाजार स्थित ठाकुरबाड़ी शिव मंदिर से विधिवत पूजा अर्चना कर अपने साथ लाए हुए प्रेम और भक्ति के साथ प्रखंड के सभी पंचायतों में वितरण के लिए रवाना हुए। इस दौरान तरैया की सड़के जय श्रीराम के ध्वनि से गूंज रही थी। अक्षत कलश क़ो प्रखंड के सभी पंचायतों में हिन्दू सनातनियों के माध्यम से हर एक घर में अक्षत के माध्यम से अयोध्या आने के लिए आमंत्रित किया गया। जो भी श्रद्धालु अयोध्या नहीं आ सकते उन्हें भी समर्पित भाव से अपने आस पास के मंदिरो में उस दिन हर्षोल्लास के साथ पूजा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया। इस दौरान भाजपा विधायक जनक सिंह ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्व गुरु बन रहा हैं। 


आयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण से सभी धर्म संगठनों ने मिलकर एक अद्भुत संबंध का परिचय किया और सामूहिक सहमति के साथ राम भक्ति को महत्वपूर्ण बना दिया। यह शोभायात्रा ने धरती पर रामायण के उदाहरण को दोबारा जगा दिया। इसमें समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को एक साथ मिलकर समर्थन देने की शक्ति थी, जिसने एक सामूहिक उत्साह और समर्थन का माहौल बना दिया। आज के दिन ने तरैया क़ो अयोध्या के रंग मे रंग देने का सार्थक प्रयास किया गया, जिससे सच्चे भक्ति और सामूहिक एकता का संदेश दिया गया यह यात्रा ने नहीं सिर्फ श्री राम जी की भक्ति को मजबूती से दिखाया साथ ही साथ सामाजिक समरसता का स्वरूप भी प्रदान किया हैं। इस शोभा यात्रा में सभी हिन्दू वादी संघठन ने बढ़ चढ़ कर अपनी भागीदारी दिखाई। मौके पर जिला कार्यवाहक संजीव कुमार चौबे, मुखिया अमित सिंह, धर्म जागरण के शिलानाथ सिंह भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष गुड्डू सिंह कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष सुरेश सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामाधार सिंह, राजा सिंह, सोनू ओझा, पूर्व सरपंच उपेंद्र सिंह, शत्रुघ्न सिंह, ओमप्रकाश गुप्ता, सुधीर तिवारी, समेत सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल थे।



Post a Comment

0 Comments