Ad Code

Responsive Advertisement

पूर्व सरपंच के निधन पर शोक सभा का आयोजन


 तरैया, (सारण)। प्रखंड के डेवढ़ी पंचायत के सरपंच चिंता देवी के पति व पूर्व सरपंच वीरेंद्र सिंह की गतदिनों अचानक हृदय गति रुक जाने से मौत हो गई थी। घटना की जानकारी मिलने पर तरैया सरपंच संघ ने शोकसप्त परिवार से मिलकर उन्हें सान्त्वना दिया। सरपंच संघ ने उनके आवास पर पहुंचकर पीड़ित परिजनों को सान्त्वना दिया एवं दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना किया। मौके पर सरपंच संघ के प्रदेश महासचिव सुनिल कुमार तिवारी, प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह उर्फ रवि सिंह,  सरपंच अजीत सिंह, बिगन राय, उमर अली, श्रीभागवत सहनी, ललन राम, राजबलम साह, समिती प्रतिनिधि अशोक ब्यास, सरपंच प्रतिनिधि उमेश सिह, शत्रुघ्न महतो, सुदिश पंडित, हरिंदर राय, मेघनाथ मांझी, पूर्व सरपंच राजू सिंह, शत्रुघ्न सिंह, नितेश कुमार सिंह, कचहरी सचिव संघ के जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता, अजय सिह, धनंजय सिह, मंजय सिह, समेत अन्य लोग उपस्थित थे।


Post a Comment

0 Comments