अग्रसर न्यूज:
नेपाल में बारिश बिहार में बड़ा जल स्तर गंडक और कोसी सहित 9 नदियां खतरे के निशान से ऊपर
प्रदेश में बारिश की रफ्तार थमी तो नेपाल में बारिश ने उत्तर बिहार की नदियों के जलस्तर को बढ़ाना शुरू कर दिया है गंडक और कोसी में उफान है गंडक के वाल्मीकि नगर बराज और कोसी के वीरपुर बराज पर जल स्राव बढ़ गया है महज 8 घंटे में ही 50 हजार क्यूसेक पानी बढ़ गया है।
उधर सुनके इंद्रपुरी बराज पर भी पानी बढ़ने लगा है वैसे गंगा का जलस्तर नीचे आ रहा है। बक्सर से भागलपुर तक इसका जलस्तर कम हो रहा है। कोसी के बीरपुर बराज पर 1.20 लाख क्यूसेक पानी था गुरुवार देर रात तक यह 1. 67 लाख क्यूसेक पर पहुंच गया। गंडक के वाल्मीकि नगर बराज पर सुबह 2.12 लाख क्यूसेक पानी था, जो शाम में 2.70 लाख क्यूसेक हो गया।
वही प्रदेश की नौ प्रमुख नदियां अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है
9 जिलों के 54 प्रखंड बाढ़ प्रभावित: डिप्टी सीएम
उप मुख्यमंत्री रेनू देवी ने कहा कि पश्चिमी व पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण, शिवहर, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, दरभंगा और समस्तीपुर जिलों के 54 प्रखंड बाढ़ से प्रभावित हैं। इन जगहों पर कूल 95 सामुदायिक राहत केंद्र चलाए जा रहे हैं। इन इलाकों में एनडीआरएफ की 7 और एसडीआरएफ की 6 टीम तैनात की गई है।
------अग्रसर न्यूज़------



0 Comments