अग्रसर न्यूज:
झारखंड में कोरोना की रफ्तार लगातार कम होती हुई नजर आ रही है। झारखंड में सिर्फ 609 एक्टिव रोगी है। बिते 24 घंटो में सिर्फ 46 नए मामले और 2 लोग कोरोना से अपनी जान गवां बैठे है।
झारखंड में कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप अब कम हो रहा है। बीते 24 घंटे में राज्य में आज सोमवार को 46 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इस दौरान करीब 93 लोगों को रिकवर किया गया है। राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना से दो लोगों की मौत हुई है। सक्रिय मामलों की संख्या में कमी आई है।
Jharkhand स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, Corona से अब तक Jharkhand में मरने वालों की संख्या 5,117 हो गई है। झारखंड में अब तक 3,40,257 लोगों को रिकवर किया जा चुका है।
Advertisement
बीते 24 घंटे का अपडेट:
झारखंड में कोरोना के एक्टिव रोगियों की संख्या अभी 609 है। वहीं राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना की रोकथाम के लिए 40 हजार से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए गए हैं।


0 Comments