Ad Code

Responsive Advertisement

वोट मांगने के दौरान दो प्रत्यशीयो व उनके समर्थको के बीच जमकर मारपीट


 संवाद सूत्र, पानापुर सारण  :  थाना क्षेत्र के बकवां पंचायत के धनौती गांव में वोट मांगने के दौरान दो प्रत्यशीयो व उनके समर्थको में के बीच गाड़ी साईड करने को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया और देखते ही देखते दोनों पक्षो में जमकर मारपीट हो   गई। इस घटना में दोनों पक्षो की ओर से आधे दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलो का उपचार पीएचसी में किया गया। बताया जा रहा है कि सोमवार की दोपहर बकवां पंचायत के निवर्तमान मुखिया विजेंद्र सिंह अपने दर्जनो समर्थकों के साथ धनौती गांव के कुर्मी टोला में वोट मांग रहे थे। इसी बीच दूसरे प्रत्याशी सत्येंद्र तिवारी उस बस्ती में वोट मांगने के लिए पहुचे। दोनों प्रत्याशियों के एक बस्ति में पहुचने के बाद गाड़ी साईड करने को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया और दोनों प्रत्याशी व उनके समर्थन आपस में भीड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षो में जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में एक पक्ष के अनीष कुमार सिंह एवं राहुल कुमार सिंह तथा दूसरे पक्ष से अभय तिवारी, देवकुमार तिवारी, कुंदन तिवारी, अजय तिवारी एवं नीरज तिवारी घायल हो गए। सभी घायलो का उपचार पीएचसी में किया गया। जिसमें गंभीर रुप से घायल अभय तिवारी को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया। घटना को लेकर स्थानीय थाने में दोनों पक्षो की ओर से अलग अलग आवेदन दिया गया है। थानाध्यक्ष महम्मद जकारिया ने बताया कि आवेदन प्राप्त होने के बाद मामले की छानबीन की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments