Ad Code

Responsive Advertisement

बिहार में बाढ़:गंडक में 3 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा, Panapur/Taraiya के तटीय इलाके के गांव डूबे | 1500 बीघे की खेती बर्बाद!


तरैया/पानापुर: 16 दिनों बाद गंडक नदी के तटीय इलाके में दूसरी बार बाढ़ आ गई। गुरुवार को वाल्मीकिनगर बराज से छोड़े गए 2.5 लाख क्यूसेक पानी के यहां पहुंचने के बाद गंडक में उफान आ गया। बाढ़ का पानी सारण तटबंध के किनारे तक पहुंच गया है। नदी के किनारे के Panapur के 7 गांव पृथ्वीपुर, सलेमपुर, सोनबरसा, बसहियां, उभवां सारंगपुर, रामपुररुद्र और रामपुररुद्र 161 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। 3000 की आबादी फिर से बाढ़ मे घिर गई है। वहीं Panapur ,Taraiya or Mashrak में 1500 बीघे की खेती प्रभावित हाे गई है।   अग्रसर न्यूज

शनिवार को भी तीन लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जो रविवार को Panapur सारण तटबंध से होकर गुजरेगा। करीब 50 बीघे में डाले गए धान के बिचड़े नष्ट हो गए हैं। नदी के तटीय इलाके में बाढ़ आने से फिर पीड़ित लोगों की परेशानी बढ़ गई है। पहले भी 17 जून की रात को गंडक के तटीय इलाके में बाढ़ आ गई थी। उस समय लगभग 4 लाख क्यूसेक पानी नेपाल से आया था। बाढ़ से सबसे ज्यादा परेशानी रामपुररुद्र 161 के लोगों को होती है। वहां के लगभग 300 परिवार चारों तरफ से पानी से घिर गए हैं। 17 जून की रात आई बाढ़ का पानी पूरी तरह निकल भी नहीं  पाया, कि फिर गांव में बाढ़ का पानी आ गया।


अग्रसर न्यूज

मोतिहारी के डुमरियाघाट में लाल निशान से 1.22 मी. ऊपर गंडकमुजफ्फरपुर में खतरे के निशान से 1.5 मीटर ऊपर पहुंची बागमती

वाल्मीकि नगर बराज से गंडक में पानी छोड़े जाने के बाद डुमरियाघाट में नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। डुमरियाघाट में गंडक का जलस्तर 63.24 मीटर पर पहुंच गया। डुमरियाघाट में डेंजर लेवल 62. 02 है। लालबकेया नदी का जलस्तर 72.35 मीटर पर है। वहीं बूढ़ी गंडक का जलस्तर 58.09 मीटर पर पहुंच गया है।

उधर, मुजफ्फरपुर में बागमती, गंडक के बाद बूढ़ी गंडक के जलस्तर में भी तेजी से वृद्धि हो रही है। बागमती का जलस्तर कटौझा में खतरे के निशान से 1 मीटर 47 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच जाने से औराई, कटरा एवं गायघाट प्रखंड में बाढ़ की स्थिति भयावह हो गई है। तीनों प्रखंड के 50 हजार की आबादी बाढ़ के पानी से घिर गई है। कटरा प्रखंड के 14 पंचायतों का आवागमन पूरी तरह अवरूद्ध हो गया है


_____________अग्रसर न्यूज_______

Post a Comment

0 Comments