Ad Code

Responsive Advertisement

अंबेडकर पार्क का होगा सौंदर्यीकरण, प्रतियोगी छात्रों के लिए बनेगा एक लाइब्रेरी- एसडीओ


 

News24Bihar:

मढ़ौरा। 

नगर क्षेत्र में स्थित अम्बेदकर पार्क को आम लोगों के लिए आकर्षक बनाने की पहल होगी । वही इसी कैम्पस में एक लाइब्रेरी को भी चालू कराया जाएगा ताकी प्रतियोगी छात्रों को पठन पाठन का एक बेहतर माहौल मिल सके । मढ़ौरा एसडीओ योगेंद्र कुमार ने नगर स्थित अम्बेडकर पार्क में मंगलवार की संध्या सौंदर्यीकरण को लेकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान साथ में रहे नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार के साथ चर्चा कर सौंदर्यीकरण के कार्य को शुरू करने की बात कही । इस दौरान एसडीओ ने कहा कि नगर का अम्बेडकर पार्क एक महत्वपूर्ण स्थान है । इसका सौंदर्यीकरण हो जाने पर स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिलेगा ।यहां पर यूवा और बुजुर्ग लोग सकून में अपना कुछ समय बीता सकेंगे। साथ ही पार्क में पहले से निर्मित भवन में लाइब्रेरी के लिए संसाधन उपलब्ध कराने के लिए योजना पर काम किया जाएगा। लाइब्रेरी से यहां के प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े युवा लाभान्वित होंगे और ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व के पुस्तकों का अवलोकन कर अपना ज्ञानवर्धन कर सकेंगे। वर्तमान समय में युवाओं के बीच शिक्षा का माहौल बने यह सर्वाधिक जरुरी है । पुस्ताकलय से युवाओं को पठन पाठन की सामग्री मिल सकेगी वही उनके बीच एक बेहतर माहौल भी बनेगा । पुस्ताकलय में बुजुर्ग लोगों कों ध्यान में रखकर संसाधन उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा । इस मौके पर नगर पंचायत के लेखापाल रणधीर कुमार, भीम आर्मी के अभिमन्यु कुमार, अमीत मेहरा सहीत, कर्मी व अन्य उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments