News24Bihar:
तरैया, सारण। नशा मुक्ति दिवस के मौके पर शराबबंदी को सफल बनाने के लिए तरैया में प्रखंड, अंचल तथा स्वास्थ्य कर्मियों ने शराब का सेवन नही करने की शपथ ली। तरैया थाने परिसर में थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार सिंह सभी पुलिस पदाधिकारियों व पुलिस कर्मियों को शराब का सेवन नही करने की शपथ दिलाई। शपथ में कहा की वे शराब सेवन में सलिप्त पाए जाते है तो विधिसम्मत कार्रवाई के पात्र होगे। तरैया प्रखंड में बीडीओ कृष्ण कुमार सिंह, सीओ अंचलाधिकारी अंकु गुप्ता, व रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ श्रीनाथ प्रसाद ने प्रखंड, अंचल व स्वास्थ्य कर्मियों को शराब का सेवन नही करने की शपथ दिलाई। सभी कर्मियों ने नैतिक रुप से शपथ ग्रहण किया कि वे कर्तव्य पर रहे अथवा नही वे दैनिक जीवन में शराब से जुड़ी किसी गतिविधि में शामिल नही होगे। इस दौरान बीडीओ कृष्ण कुमार सिंह ने सभी से सामाजिक जागरुकता का हिस्सा बनने और सामाज में जागरुकता बढ़ाने की अपील की। मौके पर बीडीओ कृष्ण कुमार सिंह, सीओ अंकु गुप्ता, अस्पताल प्रभारी डॉ श्रीनाथ प्रसाद, प्रखंड नाजिर रंजीत कुमार सिन्हा, राजस्व कर्मचारी प्रेमनाथ तिवारी, समेत प्रखंड, अंचल व रेफरल अस्पताल के सभी कर्मी शामिल थे।
0 Comments